फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be relief from traffic jam in Brajghat, 8 kilometer long bypass will be constructed

Amroha News: ब्रजघाट में जाम से मिलेगी निजात बनेगा 8 किलोमीटर लंबा बाईपास

Thu, 29 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from traffic jam in Brajghat, 8 kilometer long bypass will be constructed
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट के पास लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। यहां बनने वाले करीब आठ किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने दोबारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पहले भेजे गए प्रस्ताव में कुछ खामियां रहे गई थीं। इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा पर नया पुल भी बनाया जाएगा।

जनपद की सीमा से गुजर रहे दिल्ली हाईवे पर दिनभर वाहनों की लाइन लगी रहती है। हाईवे पर 24 घंटे में 50 हजार से अधिक वाहन गुजर जाते हैं। वाहनों की भारी संख्या के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने पुल पर वाहनों की लाइन नहीं टूटती। हाईवे पर अचानक कोई वाहन खराब हो जाने पर वाहनों के पहिए थम जाते हैं। कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन


अमावस्या और पूर्णिमा पर भी हाईवे जाम से जूझता है। ज्येष्ठ दशहरा पर भी गंगा में स्नान के दौरान जाम लग जाता है। कई बार हाईवे पर 15 से 20 घंटे तक जाम लगा है। गंगा पर बने पुल और हाईवे पर लगने वाले जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बीते साल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने ब्रजघाट में बाईपास बनाए जाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कराया। मगर प्रस्ताव में कुछ खामियां रह गई थीं, जिस कारण मंजूरी नहीं मिली पाई थी। प्राधिकरण ने अब दोबारा प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा पर नया पुल भी बनेगा
छह लेन वाले बाईपास की पूर्व में लंबाई आठ किलोमीटर रखी गई थी। हालांकि, अब नया प्रस्ताव बनाया जाएगा, तो उसकी लंबाई कम व ज्यादा भी हो सकती है। इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा नदी को पार करने के लिए पहले से ही बने यातायात पुल की पूर्व दिशा में एक और पुल बनाया जाएगा। पूर्व में किए गए सर्वे के मुताबिक बाईपास ब्रजघाट में श्मशान घाट के आसपास से होकर गुजरेगा, जो ब्रजघाट से कुछ दूर दिल्ली हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास हाईवे को जोड़ेगा। बाईपास बन जाने के बाद वाहनों को ब्रजघाट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह बाईपास से होकर निकल जाएंगे। जाम से निजात मिलेगी।
क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार
दिल्ली हाईवे पर बसे ब्रजघाट को करीब दो दशक से हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर स्नान घाट भव्य बना दिए गए हैं। आरती स्थल श्रद्धालुओं को लुभाता है। शाम होते ही ब्रजघाट रंग बिरंगी रोशनी से जगमग उठता है। अमावस्या व पूर्णिमा पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों के श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इसके अलावा अस्थि कलश लेकर आते हैं। उधर ब्रजघाट, कांकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर व गजरौला स्टेशन भी पास हैं। जिससे आवागमन सुगम होता है। सामान लाने-ले जाने में आसानी रहती है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है। यातायात के बेहतर साधन उद्योगपतियों को उद्योग धंधे लगाने के लिए आकर्षित करते हैं। बाईपास बन जाने पर नए उद्योग स्थापित होंगे। जिससे लोगों को रोजगार मिलेंगे तो क्षेत्र में विकास के पंख भी लगेंगे।
पहले भी तैयार हुआ था प्रस्ताव

ख्यालीपुर ढाल के पास स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पूर्व की दिशा से ब्रजघाट टोल प्लाजा तक बनाए जाने वाले बाईपास के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। आठ किमी लंबा छह लेन का यह बाईपास मोहम्मदाबाद और ब्रजघाट के भी पूर्व से होकर गुजरता। लेकिन, कुछ खामियां रह जाने के कारण प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी थी।

- ब्रजघाट में बाईपास के लिए कार्ययोजना तैयार कराने का काम मंत्रालय का है। पिछले साल कार्ययोजना तैयार कराई थी। जिसमें कुछ खामियां थीं। दोबारा कार्ययोजना तैयार कराए जाने की जानकारी मिली है।
- अरविंद कुमार पीडी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed