{"_id":"68376fea461935ab510e786b","slug":"there-will-be-no-reorganization-of-any-panchayat-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140811-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा में नहीं होगा किसी \nभी पंचायत का पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा में नहीं होगा किसी भी पंचायत का पुनर्गठन
Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साल 2021 में हुए पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका व नगर पंचायतों के सीमा विस्तार से प्रभावित हुई पंचायतों में आंशिक पुनर्गठन का शासनादेश जारी किया गया है। लेकिन, इससे जिले की पंचायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने बताया कि 2021 में पंचायत के चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद 2023 में हुए नगर निकायों के चुनाव के बाद कई जगहों पर आंशिक अथवा पूर्ण रूप से निकायों का हिस्सा बना दिया गया था, जिससे जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या भी कम हो गई थी। अमरोहा में कुल 25 पंचायतें अमरोहा पालिका व सैदनगली नगर पंचायत का हिस्सा बनीं थी। लेकिन, दोनों निकायों में कोई भी पंचायत आंशिक रूप से शामिल नहीं हुई थी। सभी पंचायतें पूर्ण रूप से ही दोनों निकायों में शामिल की गई थी। ऐसे में कोई भी पंचायत का मजरा आंशिक रूप से नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल शासन द्वारा आंशिक रूप से छूटे गांवों को दूसरी पंचायत का हिस्सा बनाने अथवा ग्राम पंचायत बनाए जाने के निर्देश दिए गए है। लेकिन, अमरोहा जनपद में ऐसा कोई गांव नहीं है। जिसको की नई पंचायत अथवा किसी दूसरी पंचायत का हिस्सा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अमरोहा के ग्राम पंचायतों के क्षेत्रों में कोई फेरबदल नहीं होगा।