फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was not a single enrollment in 87 schools

Amroha News: 87 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
There was not a single enrollment in 87 schools
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने की कवायद परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। जिले के 87 परिषदीय विद्यालय ऐसे रह गए हैं, जहां कक्षा एक व छह में एक भी नामांकन नहीं हो सका है। अब ऐसे विद्यालयों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। वहीं, नामांकन शून्य होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियाें को दिए गए हैं।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाती है। इस अभियान के तहत छह से 14 साल के बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया जाता है। स्कूल चलो अभियान को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूरा कार्यक्रम जारी किया गया था। जिसके तहत घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित करना था। लेकिन, जिले के कई परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने का अभियान परवान चढ़ता नहीं दिखा। जिले के सभी छह ब्लॉकों के 87 स्कूलों में कक्षा एक अथवा छह में कोई नामांकन नहीं हुआ। इसका खुलासा प्रेरणा पोर्टल पर इन स्कूलों की नामांकन संख्या शून्य प्रदर्शित होने पर हुआ। अब बीएसए ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल का नामांकन से संबंधित डाटा हर हाल में तीन अगस्त तक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--

1266 स्कूलों में नामांकित हैं 102342 बच्चे
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की और से 1266 स्कूलों का संचालन किया जाता है। जिनमें 786 प्राथमिक विद्यालय, 185 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 295 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में 102342 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, इस शैक्षिक सत्र में फिलहाल 15700 बच्चों का नामांकन हुआ है। जोकि गत नामांकन संख्या से कम बताया जाता है। हालांकि विभाग अभी तीस सितंबर के बाद ही नामांकन की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किस ब्लॉक के कितने स्कूल, जहां नामांकन शून्य
ब्लॉक स्कूलों की संख्या
अमरोहा - 30
धनौरा - 06
गजरौला - 17
जोया - 08
गंगेश्वरी - 17
हसनपुर - 09
------

प्रेरणा पोर्टल पर कई स्कूलों में नामांकन की संख्या शून्य प्रदर्शित हो रही है। ऐसे स्कूलों को नामांकन की संख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अपलोड न करने पर नामांकन शून्य होने की दशा में सभी बीईओ को ऐसे स्कूलों के स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed