फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a hindrance in marriage with sister-in-law Wife was shot by husband

साली से शादी में रोड़ा बन रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is a hindrance in marriage with sister-in-law  Wife was shot by husband
साली के साथ मिलकर पति ने ही अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करते हुए गोली मारी थी। जीजा और साली शादी करना चाहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और घर से चुराई गई नकदी एवं आभूषण भी बरामद किए गए हैं। उधर, गोली लगने से घायल महिला का मेरठ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी ऋषिपाल ने करीब सात साल पहले बेटी अंजू की शादी बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा निवासी गुड्डू के साथ की थी। कई साल पहले ऋषिपाल की मौत हो गई थी। अंजू की शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। करीब आठ दिन पहले अंजू अपने मायके में आई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि में अंजू अपनी मां माला देवी व बहन निशा के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि मध्यरात्रि में अंजू का पति गुड्डू वहां पहुंचा और पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया था। गोली अंजू के चेहरे पर लगी थी। घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवती की मां माला देवी की तहरीर पर हत्या के प्रयास में उसके दामाद गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि साली के साथ मिलक गुड्डू ने ही अपनी पत्नी अंजू को गोली मारी थी। आरोपी गुड्डू को गांव गंगवार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साली निशा के साथ शादी करना चाहता था। निशा भी यही चाहती थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसे जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई थी लेकिन गोली गलत जगह पर लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जेबड़ा में सोते समय पत्नी को गोली मारने के प्रकरण को लूट की घटना साबित करने की कहानी जीजा साली ने बनाई थी। रहरा थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक कई दिन पहले ही गुड्डू नींद की गोली लेकर जेबड़ा पहुंचाकर आया था। घटना की रात को खाने में नींद की गोली मिलाकर परिवार के अन्य सदस्यों को निशा ने दी थी। जिससे की वह गहरी नींद में सो जाएं। बृहस्पतिवार की रात को गुड्डू अपनी ससुराल पहुंच गया। गोली मारने से पहले निशा ने घर में रखे रुपये व जेवर निकालकर गुड्डू को दे दिए। इसके बाद गुड्डू पत्नी को गोली मारकर भाग गया। लेकिन अंधेरा होने व हड़बड़ाहट में गोली अंजु को सही जगह नहीं लग पाई। योजना यह थी कि जब घर वाले उठें तो निशा यही बताएगी कि घर में चोर घुसे थे। हम दोंनो बहनों ने विरोध किया तो चोर अंजु को गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि गुड्डू से चोरी किए गए जेबर व 28,900 की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed