फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a ban on heavy vehicles in the city today, buses and cars will also not run

Amroha News: शहर में आज भारी वाहनों पर पाबंदी, बस और कारें भी नहीं चलेंगी

Sun, 01 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There is a ban on heavy vehicles in the city today, buses and cars will also not run
अमरोहा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते रविवार को शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सभी परीक्षा केंद्र शहर के अंदर हैं। संकरी गलियां होने के कारण जाम लगा सकता है। इसलिए कार समेत सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से गुजारा जाएगा। जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए मुख्यालय पर ही पांच केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इनमें जेएसएच डिग्री कॉलेज के ब्लॉक ए और बी, जेएस इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। लेकिन, यह वाहन परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दूर रोके जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में आने वाली कार समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी भारी वाहनों को शहर के बाहर बाईपास होकर निकाला जाएगा। वहीं, जोया रोड बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वैकल्पिक मार्गाें से गुजरेंगे वाहन

- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नन्दन स्वीट्स से कैलसा बाइपास होते हुए पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगांवा सादात से अमरोहा व मुरादाबाद को जाने वाले वाहन याहियापुर बाइपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- नौगांवा सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाइपास से धनौरा बाइपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकाटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांका सराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगांवा सादात की ओर जाने वाले वाहन नन्दन स्वीट्स से माया धर्मकाटा से कांठ रोड से वाइपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बम्बूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकाटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नन्दन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आयेगा, सभी कैलसा बाइपास होते हुए काठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।





नोटः बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed