Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There are no differences with the Congress regarding seat-sharing: Harendra Malik

कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद नहीं हैं : हरेंद्र मलिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
There are no differences with the Congress regarding seat-sharing: Harendra Malik
मंडी धनौरा। मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। जीत का आधार ही सीटों के बंटवारे का पैमाना होगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान उनकी निजी राय हो सकती है। वह जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह के निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से उत्तर व दक्षिण के राज्यों के बीच खाई पैदा होगी। दक्षिण की तुलना में उत्तर के राज्यों में सीटें अधिक बढ़ेंगी, जिससे देश का सामाजिक तानाबाना बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के जरिए अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता उसकी असलियत समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं है। दोनों दलों का मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट होकर काम करेंगे। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। इस मौके पर नौगांवा विधायक समरपाल सिंह, चंचल सिंह, अशोक यादव, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, वरूणजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed