{"_id":"5f19da098ebc3e9fdc6c4c91","slug":"theft-jpnagar-news-mbd3568313154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों सहित तीन किसानों के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों सहित तीन किसानों के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। गांव बदौनिया चोरों ने बुधवार रात दो भाइयों सहित तीन किसानों के घर को निशाना बनाया। यहां से नगदी और जेवरात सहित लाखों का माल साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस मुआयना कर लौट गई। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार चोरी की घटनाओं के बढ़ने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
चोरी की यह घटनाएं रजबपुर थानाक्षेत्र के बदौनिया गांव में हुई। पहली घटना गांव निवासी किसान नरदेव पुत्र पूरन के घर में हुई। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। कमरों में रखी संदूक और अलमारी के लॉक तोड़कर चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ी, पाजेब और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर शूरवीर सिंह और उसके भाई रामपाल सिंह के घर में दाखिल हुए। यहां से चोरों ने 25 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हो सकी। कमरों में ताले टूटे मिले, सामान बिखरा पड़ा था। एक के बाद एक तीन घरों में चोरी से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही 112 डायल और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घरों का मुआयना किया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।