फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft in three houses including former village head of Isapur

Amroha News: ईसापुर के पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन घरों में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Theft in three houses including former village head of Isapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौगांवा सादात (अमरोहा)। ईसापुर गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन घरों में बेखौफ चोरों ने नकदी और जेवरात समेत 40 लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एसओजी टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। ग्राम प्रधान की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है।
ये घटना बृहस्पतिवार की रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के ईसापुर गांव में हुई। यहां पर रोहित कुमार का परिवार रहता है। रोहित कुमार गांव के पूर्व प्रधान हैं। उनका घर गांव के बीच में है। बृहस्पतिवार की रात रोहित कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के कमरे में सोए हुए थे। तभी रात में किसी समय चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर दाखिल हो गए। इसके बाद जिस कमरे में रोहित कुमार सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बगल वाले कमरे की अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर रोहित कुमार के घर के सामने वाले रहने वाले किसान कपिल कुमार के घर में दीवार फांद कर घुस गए। यहां से 55 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5.50 लाख का सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले किसान रनपाल के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोरों ने सोने चांदी आभूषण चोरी कर लिए। बेखौफ चोर तीनों घरों से करीब 40 लाख रुपये का सामान चोरी कर भाग गए। पीड़ितों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह आंख खुलने पर हुई। घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद पांडेय और नौगांवा सादात थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एसपी आदित्य लांंग्हे के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि पूर्व प्रधान रोहित कुमार की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
ये सामान हुए चोरी
पूर्व प्रधान रोहित कुमार के घर से तीन लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी 13, नाक की लोंग 1, कानों के कुंडल 20 जोड़ी, गले के हार 3, गले की कंठी 3, गले की चेन 5, हाथ के कंगन 16, माथे का टीका 2, गले के मंगलसूत्र का गित्ता 2, चांदी की पायल 17 जोड़ी, तगड़ी 2, बिछवे में 10 जोड़ी। जबकि कपिल के घर से 55 हजार नकद, गले की कंठी 1, अंगूठी 2, मंगलसूत्र 1, ओम 2, कानों के कुंडल 1 जोड़ी और रनपाल के घर से भी सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed