{"_id":"622e34827feaac6972437861","slug":"theft-in-closed-house-jpnagar-news-mbd4214972192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बेखौफ बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना वाली रात पीड़ित परिवार मेरठ गया हुआ था। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर तीन चोरों की शिनाख्त कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग हयातनगर की है। यहां पर अमजद अली का परिवार रहता है। अमजद अली के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ मेरठ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा था। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर दो लाख रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अमजद अली परिवार के साथ घर लौटे और सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें तीन चोरों की शिनाख्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर पर फाजिल, निवासी मोहल्ला गुजरी, अफजल, निवासी मोहल्ला मछरट्टा और फैसल निवासी मोहल्ला छत्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से फाजिल और अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 20 हजार रुपये और चाकू बरामद हुआ है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।