{"_id":"66244fcc481bbb14e0043ef4","slug":"the-young-man-who-went-to-attend-the-funeral-drowned-in-the-ganges-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-117415-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंत्येष्टि में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंत्येष्टि में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
रहरा। अंत्येष्टि में शामिल होने गया युवक गंगा में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि देर शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बताते हैं कि क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी प्यारेलाल का 70 वर्ष की आयु में बीमारी की चलते शनिवार सुबह देहांत हो गया था। दोपहर में परिजन एवं गांव के लोग अंत्येष्टि के लिए उनके शव को गांव के सामने ही गंगा घाट पर लेकर गए थे। अंत्येष्टि में गांव निवासी उन्नीस वर्षीय दीपक सैनी पुत्र छत्रपाल भी गया हुआ था।
बताते हैं कि इस दौरान गंगा में स्नान करते समय पानी में चला गया। जिसको डूबता देख पास के लोगों ने उसके बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवक तेजी के साथ गंगा में बह गया। गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ ग्रामीण तैरना जानते थे। उन्होंने भी युवक को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। युवक के नहीं मिलने से परिजनों को चिंता सता रहा है। युवक की एक साल पहले संभल जनपद के गांव भंडा निवासी नीरज से शादी हुई है।