फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man committed suicide by hanging himself, he had got married three months ago

Amroha News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी

Thu, 03 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself, he had got married three months ago
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

पूरनपुर गांव निवासी सौरभ कुमार (24) ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने तीन माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सौरभ घर में अकेला था उसके माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाराजगी के चलते सौरभ की पत्नी मायके में रह रही थी। डिडौली के पूरनपुर गांव निवासी दिवंगत होराम सिंह के बेटे सौरभ कुमार ने तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले सौरभ ससुराल गया था। उसकी पत्नी होली से मायके में ही थी, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

ससुराल से लौटने के बाद मंगलवार को सौरभ डिडौली के साप्ताहिक बाजार गया था। शाम के समय गांव के युवकों से वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। लेकिन, किसी ने उसकी इस बात का भरोसा नहीं किया। बुधवार सुबह घरेलू विवाद से परेशान सौरभ ने घर के बरामदे में कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सौरभ कुमार की पत्नी का नाम पायल है, जो विकलांग है। उसने आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके किसी परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सौरभ के परिवार में कोई नहीं हैं। उसके माता-पिता और भाई की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed