फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The weak sunlight could not provide relief from the biting cold.

Amroha News: मामूली धूप नहीं दिला सकी गलन से छुटकारा, सर्दी ने सताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The weak sunlight could not provide relief from the biting cold.
अमरोहा में ​बच्चे को कड़ाके की ठंड से बचाने को गरम कपड़े पहनाकर ले जाती महिला। संवाद
अमरोहा। कोहरे और गिरते तापमान से जनमानस परेशान है। लगातार कई दिन कोहरा छाए रहने के बाद रविवार को धूप तो खिली। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हु़ई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डेढ़ डिग्री कम होकर सात डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्दी का सितम लगातार जारी है। पिछले कई दिन से कोहरा, धुंध और गलन लोगों की कंपकपी छुड़ा रहा है। हालांकि, रविवार को धूप निकली, लेकिन शीत लहर के आगे बेअसर साबित हुई। शाम को ठंड में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई। समय से लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह, दोपहर और शाम सर्दी मानो बेकाबू साबित हो रही है। रविवार सुबह नौ बजे से हल्की धूप निकल आई। हल्की धूप का कुछ खास असर नहीं हुआ। दिन भर चार किमी रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। करीब दो घंटे बाद फिर से सूरज बादलों की ओट में छिप गए। बादल छाते ही गलन फिर से बढ़ने लगी। लेकिन बीच-बीच में सूर्य देव के दर्शन होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही गलन और धुंध का असर दिखने लगा। इससे बचने के लिए लोग अलाव और हीटर के सामने बैठ कर खुद को गर्माहट देते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डेढ़ डिग्री कम होकर 7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed