फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The teenager returning with a bundle of grass got scorched by the current

घास की गठरी लेकर लौट रही किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The teenager returning with a bundle of grass got scorched by the current
घास की गठरी लेकर गुजर रही किशोरी लाइन नीची होने की वजह से करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी लाइन ऊंची नहीं कराई गई। जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली खादर की है। किसान कृृपाल सिंह के खेत पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताते हैं कि लाइन काफी नीची हैं। उसे ऊंचा कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार दोपहर को किसान की सोलह वर्षीय बेटी शिवानी खेत पर पशुओं के लिए घास लेने गई थी। यहां से घास की गठरी सिर पर रखकर जैसे ही वह विद्युत लाइन के नीचे से गुजरी तो वह करंट की चपेट में आकर गिर गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने देखा तो होश उड़ गए। उपचार के लिए उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि विभागीय लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। लोगों में बिजली अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed