फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The teacher said- we won, but the struggle will continue

Amroha News: बोले शिक्षक- जीत हुई, लेकिन जारी रहेगा संघर्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
The teacher said- we won, but the struggle will continue
अमरोहा। ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटाइजेशन को लेकर चल रहे शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद सरकार ने शिक्षकों को फिलहाल राहत दी है। दो माह के लिए ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। हालांकि शिक्षक संगठनों का कहना है कि उनकी मांगों को मांगे जाने के बाद ही विरोध खत्म हो सकेगा।
विज्ञापन

सरकार ने आठ जुलाई से सभी परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी समेत 12 पंजिकाओं को ऑनलाइन भरे जाने का आदेश जारी किया था। लेकिन इसके बाद से ही शिक्षक संगठन इसको लेकर मुखर हो गए थे। सोमवार को कलक्ट्रेट व बीएसए कार्यालय पर भी शिक्षकों ने एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया था। शिक्षकों के इस विरोध में शिक्षामित्र व अनुदेशक भी शामिल हो गए थे। शिक्षकों के भारी विरोध को देखते हुए अब सरकार ने फिलहाल दो महीने के लिए ऑनलाइन हाजिरी में राहत दे दी है। हालांकि, सरकार का फैसला आने से पहले हसनपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ ने सामूहिक रूप से ब्लॉक के 33 संकुल शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, गजरौला में भी संकुल शिक्षकों और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने डिजिटल उपस्थिति के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को अपना इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

---

सरकार ने फिलहाल ऑनलाइन हाजिरी पर राहत दी है। लेकिन मांगों के संबंध में समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं को समझते हुए ऑनलाइन हाजिरी में राहत देनी चाहिए। जीत हुई है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। - मुकेश चौधरी, जिला मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

--

शासन द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को दो माह के लिए स्थगित करना शिक्षकों की समस्याओं का कोई हल नहीं है। शिक्षकों की मुख्य मांग हाफ सीएल, 30 ईएल व कैशलेस चिकित्सा हैं। जिनके पूरा होने तक शिक्षक संघर्ष करते रहेंगे, बाकी जो प्रांतीय नेतृत्व का निर्णय रहेगा, उसको माना जाएगा। - राजदीप सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed