फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The strike of lawyers continued for the fifth day

Amroha News: अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
The strike of lawyers continued for the fifth day
हसनपुर। तहसील कार्यालय में व्याप्त अनियमिताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर हैं। मंगलवार को पांचवें दिन भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य से विरत रहे। कोई रजिस्ट्री बैनामा भी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन द्वारा तहसीलदार कार्यालय में भ्रष्टाचार व एक अधिकारी पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल जारी रखी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं को वार्ता प्रस्ताव 18 जून को एक बार फिर भेजा गया। वार्ता हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर के महासचिव सुरमित कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया तहसील बार एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक 19 जून को सुबह 11 बजे बार सभागार में होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। वार्ता में वार्ता में मुख्य रूप से बार अध्यक्ष गंगासरन खड़कवंशी, महासचिव सुरमित कुमार गुप्त,फतेह सिंह, रामचंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, केशवराव, रमेश चंद्र प्रजापति, अरविंद शर्मा, चरन सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed