फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The son was saved by throwing his son from the moving bus amidst the smoke.

धुएं के बीच चलती बस से बेटे को फेंक बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The son was saved by throwing his son from the moving bus amidst the smoke.
The son was saved by throwing his son from the moving bus amidst the smoke. - फोटो : JPNAGAR
सोहराब गेट डिपो की बस में धुआं उठने पर सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला ने बेटे की जान बचाने के लिए उसे चलती बस से फेंक दिया और बाद में खुद भी बस से कूद गई। इससे दोनों घायल हो गए, जिनका उपचार सीएचसी गजरौला में किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे सोहराब गेट डिपो की बस मेरठ से बरेली जा रही थी। बस में चालक प्रदीप और परिचालक अंकित थे और बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची तभी अचानक बस की हेडलाइट की वायरिंग में आग लग गई। थोड़ी देर में धुआं उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इससे पहले चालक बस रोकता, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मेरठ निवासी महिला यात्री अमिता ने चलती बस से पहले अपने बेटे हरसू को खिड़की के जरिए बाहर फेंका और फिर खुद ने भी उसी खिड़की से छलांग लगा दी। चालक ने बस को रोककर सवारियों को बाहर निकला। जबकि घायल मां-बेटे को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को मेरठ के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बस में आग लगने की सूचना पर पहले टोल प्लाजा पहुंची पुलिस
रजबपुर। रोडवेज बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस सही लोकेशन तलाशती रही। बाद में सही जानकारी मिलने पर मौके पर पहुुंची। सोहराब गेट डिपो की बस में धुआं उठता देख चालक के होश उड़ गए। उसने बस को साइड में लगाया और परिचालक व यात्रियों को सकुशल नीचे उतरवाया। इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना पुलिस को दे दी। सही लोकेशन न मिलने पर कारण पुलिस भटकती रही। पुलिस ने पहले टोल प्लाजा की ओर दौड़ लगाई मगर वहां कुछ नहीं मिला तो फिर से सही लोकेशन की जानकारी हासिल की। इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि पहले सही लोकेशन नहीं मिली थी। कुछ देर में सही लोकेशन मिलने पर वेंकेटश्वरा यूनिवर्सिटी की ओर पहुंच गए। वहां पर रोडवेज बस एक साइड में खड़ी मिली। पूछताछ में पता चला कि बस की वायर में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच गया बड़ा हादसा
रजबपुर। मेरठ से बरेली के लिए चली रोडवेज की बस में 45 सवारी मौजूद थीं। इसमें अधिकांश महिलाएं थी जो भैया दूज पर भाइयों के घर जा रही थीं। उनके साथ बच्चे भी सवार थे लेकिन अचानक बस की हेडलाइट की वायरिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया। वरना बड़ी घटना हो सकती। इसमें चालक प्रदीप और परिचालक अंकित की सूझबूझ भी काम आई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed