फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The SDO of the Forest Department will investigate the accident involving the leopard.

Amroha News: तेंदुए के साथ हुए हादसे की जांच करेंगे वन विभाग के एसडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The SDO of the Forest Department will investigate the accident involving the leopard.
गजरौला। रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मरे तेंदुए के मामले की जांच वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी करेंगे। वह हादसे वाली जगह का मुआयना करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद विभाग के आला अफसरों को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की तड़के दरियापुर बुजुर्ग गांव के सामने एक तेंदुआ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई थी। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव का जटीवन में दाह संस्कार कराया था। हसनपुर रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि वैसे तोे यह पुष्टि हो गई थी कि तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया, लेकिन विभागीय प्रक्रिया से इस हादसे की जांच की जाएगी। जिसकी जांच एसडीओ करेंगे। वह मौका मुआयना करेंगे। स्थानीय लोगों के अलावा आरपीएफ से भी तेंदुए के साथ हादसे की जानकारी लेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट विभाग के आला अफसरों को भेजी जाएगी। बाद में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed