{"_id":"6574c75d8a6877df600f1ebd","slug":"the-rounds-took-place-in-the-presence-of-the-police-and-the-bride-bid-farewell-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-10048-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे और विदा हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे और विदा हुई दुल्हन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। बरात चढ़त के बाद बैठने के स्थान को लेकर विवाद के दौरान दूल्हे व बिचौलिये के साथ हुई मारपीट के मामले में देररात पुलिस को आगे आना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में फेरे कराए गए और दुल्हन की विदाई कराई गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। वहीं, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार दोपहर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। दिन में सभी कार्यक्रम सही तरीके से निपट गए। शाम को बरात चढ़त होने के बाद दूल्हा व बराती लड़की पक्ष के घर के पास खड़े हुए थे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें बैठने का कोई इंतजाम नहीं होने की विवाद बढ़ गया। यही नहीं दूल्हे व बिचौलिये के साथ मारपीट की गई थी। मामला बिगड़ने पर दूल्हे ने थाने पहुंच कर जान बचाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला शांत कराया था। देर रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और फेरों की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद दुल्हन को विदा कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि पुलिस की सुरक्षा में फेरे संपन्न कराए गए और दुल्हन की विदाई कराई गई। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- --