फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The responsibility of Saidangali to SOG in-charge Siddharth

एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ को सैदनगली की जिम्मेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of Saidangali to SOG in-charge Siddharth
एसपी ने जनपद के इंस्पेक्टर दरोगाओं समेत दस के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। छह थाना प्रभारियों को बदल दिया है। एसओजी प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को सैदनगली थाने का प्रभारी बनाया। हसनपुर कोतवाली प्रभारी प्रवेज कुमार को उनकी इच्छा पर पुलिस लाइन भेज दिया। उनकी जगह चुनाव सेल प्रभारी अरविंद त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को नौगांवा सादात थाने से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। उनकी जगह जोया चौकी प्रभारी संत कुमार पर थानाध्यक्ष बनाया है। रहरा थानाध्यक्ष अमर सिंह को बछरायूं की नई जिम्मेदारी दी और यहां से वरुण कुमार को रहरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

सैदनगली थाने में लंबे समय से जमे सतेंद्र सिंह का चार्ज छीनकर उन्हें पीआरओ बनाया। जबकि एसओजी प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को सैदनगली थाने की कमान सौंपी गई। थानाध्यक्ष आदमपुर कृपाल सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाकर उनके स्थान पर पीआरओ राम प्रकाश शर्मा को थानाध्यक्ष बनाया गया है। हसनपुर कोतवाली का खुद चार्ज छोड़ने वाले प्रवेज कुमार को पुलिस लाइन भेजा दिया है। जबकि चुनाव सेल प्रभारी अरविंद त्यागी को हसनपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। जोया चौकी पर अभी कोई तैनाती नहीं की गई है। एसपी के बदले तेवरों से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed