{"_id":"61a7c4d1cb4548055029fee3","slug":"the-program-of-mass-marriage-has-been-revised-now-it-will-be-on-11-jpnagar-news-mbd411265637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संशोधित, अब 11 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संशोधित, अब 11 को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन अब 11 दिसंबर को होगा। शासन स्तर से तिथि में बदलाव हुआ है। फिलहाल जिले के ब्लॉक और नगर में कुल 512 फॉर्म जमा हुए हैं। इच्छुक और पात्रता के दायरे में आने वाले लोग फॉर्म जमा कर सकते हैं। संबंधित ब्लॉक और नगर पालिका या नगर पंचायत के कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में तीन जगहों पर सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसके लिए तहसीलवार जगह चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। वह लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रह कर विवाह संपन्न कराएंगे। मालूम हो कि शासन ने 1,000 जोड़ों के शादी कराने का लक्ष्य तय किया है। लेकिन जिले में आवेदक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
यह हैं ब्लॉक और नगरों में जमा फॉर्म
अमरोहा ब्लॉक में 60 और शहर में 32, हसनपुर ब्लॉक में 45 और नगर में महज तीन, धनौरा ब्लॉक में 60 और नगर में 26, गजरौला ब्लॉक में 50 और नगर में 31, जोया ब्लॉक में 50 और नगर में 12, बछरायूं में 20, उझारी में 20 और नौगांवा सादात में 10 और गंगेश्वरी ब्लॉक के 90 जोड़े शामिल है।
विज्ञापन
यहां होंगे सामूहिक विवाह के आयोजन
शहर के मिनी स्टेडियम, सुखदेवी इंटर कॉलेज-हसनपुर और धनौरा में गजरौला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल शामिल हैं।
वधू को 35 हजार और 10 हजार रुपये मिलेंगे
अमरोहा। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाली वधू को 35 हजार नकद, 10 हजार रुपये के दहेज का सामान मिलेगा। इसके अलावा वर-वधू के परिवार के आवभगत पर छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
ईओ या बीडीओ के पास यह जमा करना है जरुरी
नगर क्षेत्र के अभिभावक को अधिशासी अधिकारी और ग्राम पंचायत में रहने वाले अपने बीडीओ के पास कागजात जमा करना है, जिसमें कन्या के पिता या अभिभावक की दो लाख रुपये तक के सालाना आय प्रमाण पत्र, वर-वधू के छह-छह पासपोर्ट साइज फोटो, कन्या की बैंक पास बुक की फोटो कॉपी, दोनों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी।