फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The problems of the residents of Lohia Nagar, gruesome

लोहिया नगर में एक घंटे ही मिल रहा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The problems of the residents of Lohia Nagar, gruesome
बात हैरत करने वाली है। भीषण गर्मी में गजरौला नगर पालिका का एक वार्ड ऐसा है, जिसकी आबादी को एक वक्त ही पेयजल मिल रहा है। वह भी सिर्फ एक घंटे। इसके बाद अगर पानी खत्म हो जाए तो भागदौड़ के अलावा दूसरा चारा नहीं है। सुबह को टंकी आने के बाद पूरे दिन लोग आस पास के हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे स्थित गजरौला में देशी-विदेशी तमाम बड़ी-छोटी फैक्टरियां हैं। औद्योगिक इकाइयाें में कम से कम 25 हजार लोग काम करते हैं, जिसमें देश और देश से बाहर के भी कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद भी गजरौला में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। यहां कई मोहल्ले ऐसे हैं, जिनमें आज भी पेयजल जैसी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसा ही एक क्षेत्र लोहिया नगर है, जहां दो हजार की आबादी को भीषण गर्मी में भी महज एक वक्त और एक घंटे ही पानी नसीब हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के नागरिक सूरज वर्मा, धर्मवती, प्रेमवती, अंजली, प्रीति, राजू सिंह, राकेश कुमार, चंद्र का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से नियमित पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। रोजाना सुबह को एक घंटे टंकी में पानी आता है। नागरिकों का आरोप सुबह को एक घंटे के बाद पूरे दिन टंकी में पानी की एक बूंद भी नहीं आती। जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। पीने, नहाने, कपड़े धोने के लिए सर्दी की अपेक्षा पानी की खपत दोगुनी हो गई है। मगर पालिका द्वारा पेयजल की एक घंटे आपूर्ति होने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग आस पास के हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। नलकूप भी घर से दूर लगे हैं तो उन तक पहुंचने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed