फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The princes made a strategy of fighting against the expansion of the border

सीमा विस्तार के खिलाफ प्रधानों ने बनाई लड़ाई की रणनीति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

नगर पालिका सीमा विस्तार के विरोध में ग्राम प्रधानों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।परिसिमन में एक वर्ग विशेष के लोगों को शामिल नहीं किया गया है।इस तरह की कार्यशैली को देखकर चेयरमैन के प्रति सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामवासियों में आक्रोश बढ़ गया है।

विज्ञापन
The princes made a strategy of fighting against the expansion of the border

विस्तार

नगर पालिका सीमा विस्तार के विरोध में ग्राम प्रधानों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। सीमा विस्तार को नियम विरुद्ध बताया। साथ ही परिसीमन में एक बार के लोगों को शामिल नहीं करने की बात कही। वहीं नगर पालिका चेयरमैन पर एक कमेटी के लोगों को गांव-गांव भेजकर पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधानों की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों ने अमरोहा नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका का परिसीमन नियम विरुद्ध है। परिसिमन में एक वर्ग विशेष के लोगों को शामिल नहीं किया गया है। जिससे चेयरमैन के विरोधी होने का साक्ष्य मिलता है। जो पार्टी के अनुकूल नहीं है। कहा कि शासनादेश अनुसार ग्राम पंचायतों 2023 मार्च तक यथा स्थित कार्य करती रहेंगी। बावजूद इसके शासनादेश के विरुद्ध जाकर चेयरमैन गांव-गांव में एक अपनी कमेटी के लोगों को भेज रही हैं, जो प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि इस मामले में प्रधानों से न कोई सुझाव लिया गया और न कोई शासन आदेश है। इस तरह की कार्यशैली को देखकर चेयरमैन के प्रति सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामवासियों में आक्रोश बढ़ गया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि जनता सरकार की नहीं नगर पालिका चेयरमैन के विरोध में है। कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा हाई कोर्ट में डाली गई याचिका खारिज जरूर हो गई है लेकिन ग्राम प्रधान किसी भी तरह से हार नहीं मानेंगे। सीमा विस्तार का विरोध करते रहेंगे। चाहे सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्ष खालकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान तनवीर सिंह ने की। इस दौरान संजीव सैनी, अभिषेक सिंह, वीर बहादुर, जयप्रकाश, आनंद पाल, विनोद सैनी, डॉ.आसकार, मुख्त्यार अली, मुमताज, कुलदीप सिंह, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र, होमपाल सिंह, अनील कुमार, नासीर अली, यशपाल, वीर सिंह, कमल सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed