फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police recovered the married woman and presented her in the court.

Amroha News: ससुराल से फरार हुई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
The police recovered the married woman and presented her in the court.
विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया
विज्ञापन

मंडी धनौरा। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव से बीती 11 मार्च को गई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। महिला ने एसडीएम के समक्ष अपनी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। एसडीएम ने महिला के बयानों के आधार पर उसे कही भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता 11 मार्च को चली गई थी। ससुरालियों ने थाना गजरौला पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। महिला उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और करीब 14 साल पहले उसका विवाह हुआ था। बताया जाता है कि महिला का काशीपुर क्षेत्र के ही किसी ट्रक चालक से प्रेम प्रसंग है। पुलिस ने महिला को बरामद कर मंगलवार को एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। महिला ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने स्वयं को बालिग बताते हुए एसडीएम से अपनी इच्छा से जाने की गुहार लगाई। महिला के ससुराल पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि एसडीएम ने उसकी इच्छानुसार पहुंचाने के निर्देश पुलिस को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed