फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The people of Ranapur have been serving the Kanwadis for nine years

Amroha News: नौ साल से कांवड़ियों की सेवा कर रहे राणापुर के लोग

Fri, 18 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The people of Ranapur have been serving the Kanwadis for nine years
गजरौला (अमरोहा)। ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए राणापुर के लोग करीब नौ साल से शिविर लगा रहे हैं। वह चंदा जुटाकर शिविर के लिए सामान खरीदते है। बृहस्पतिवार से शिविर लगाने का काम शुरू हो गया है। 22 जुलाई तक उनका शिविर लगा रहेगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना तहसील का राणापुर गांव के मवासी सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू, दीपचंद, रूप सिंह, राम सरन सिंह आदि ने बताया कि पहले उनके पूर्वज कांवड़ियों की सेवा के लिए मार्ग में शिविर लगाते थे। जिनसे उनको भी प्रेरणा मिली। वह मोहम्मदाबाद या ब्रजघाट के पास शिविर लगाते थे लेकिन इस बार अंडरपास बन जाने से कांवड़ियों का रूट बदल गया है।
विज्ञापन

इस कारण दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन की ओर हाईवे से दूर शिविर लगाने की अनुमति मिली। वह बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से समान लेकर आए और शिविर लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई को लेकर आए है साथ
सुशील, नेमपाल, अनुज कुमार व स्थानीय निवासी शेर सिंह राणा ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए खाना व नाश्ता बनाने के लिए वह हलवाई लेकर आए हैं। उनके शिविर में करीब 200 कांवड़िये ठहर सकते हैं। शिविर में बिजली की लाइन नहीं है। साथ ही कोई चार्जिंग के लिए भी कट नहीं है। जेनरेटर से बिजली का इस तरह इंतजाम किया जाएगा। शिविर में आग बुझाने के भी इंतजाम हैं। शुक्रवार सुबह से कांवड़ियों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्था हाे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed