फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The pace of expansion of the railway station is slow, only ten percent work has been completed

Amroha News: रेलवे स्टेशन के विस्तार की गति धीमी, दस प्रतिशत ही हुआ कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
The pace of expansion of the railway station is slow, only ten percent work has been completed
अमरोहा। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर हो रहा निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। अमृत भारत योजना के तहत अमरोहा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना है, जिसके तहत नया टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय, इज्जत घर, कंट्रोल रूम और कैंटीन का निर्माण होना है। करीब 10 माह पहले निर्माण कार्य शुरू हो गया था। मौजूदा समय में निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में फरवरी माह में अमृत भारत स्टेशन योजना की घोषणा की थी। इसके तहत रेलवे स्टेशन को 20 करोड़ रुपयों से स्टेशन का विस्तार और विकास होना है। यही नहीं सरकार की ओर से फरवरी 2025 तक स्टेशन को आधुनिक रूप से विकसित करने का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय पर कार्य पूरा होगा या नहीं। कहा जाए तो अभी मात्र दस से पंद्रह प्रतिशत ही कार्य हो सका है।
विज्ञापन

न बना वेटिंग हॉल और टिकट खिड़की
गत वर्ष स्टेशन परिसर में वेटिंग हाॅल को तोड़ा गया था। उम्मीद थी कि जल्द ही इसका निर्माण होगा, लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। वहीं, टिकट खिड़की भी तोड़ी गई, लेकिन उसका निर्माण भी नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों स्टेशन परिसर में खुले में या फिर टीन शेड के नीचे बैठना पड़ रहा है। वहीं, टिकट खिड़की के लिए वैकल्पिक व्यवस्था ही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह कार्य होने हैं
स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल, एस्केलेटर, कैफेटेरिया, फर्नीचर, संयुक्त प्रतीक्षालय, पार्किंग, पोर्च आदि बनाए जाने हैं, लेकिन अभी मात्र बाथरूम व अधिकारियों के लिए आराम करने का कमरा तैयार हो सका है। उधर, फुट ओवर ब्रिज के लिए खाेदाई कार्य शुरू हो सका है।

---
एक साल की अवधि में जिस रफ्तार से कार्य होने थे, उसके मुताबिक कार्य नहीं हाे सकें हैं। स्टेशन का निर्माण कार्य आईओडब्ल्यू और इंजीनियरिंग विभाग देख रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिन में कार्य में तेजी आई है। सरदार सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article