फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The occupation was removed from Kushak pond on the second day

Amroha News: दूसरे दिन कुशक तालाब से हटाया कब्जा

Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The occupation was removed from Kushak pond on the second day
अमरोहा। तालाब से कब्जा हटाने के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी तहसील प्रशासन व पालिका की टीम ने कार्रवाई की। जेसीबी से किए गए भराव को खोदवा कर तालाब को पुराने स्वरूप में लाने की कवायद की जा रही है। रविवार को कब्जे की सूचना पर एसडीएम तहसील व पालिका की टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे थे तथा पैमाइश कराकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शहर में तालाबों को पाटकर जमीन कारोबारी प्लॉटिंग कर मोटा मुनाफा कर जमीन तो कब्जा ही रहे हैं, साथ ही बिना ले-आउट पास कराए सरकार को राजस्व का नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। डीएम निधि गुप्ता के तालाबों पर कब्जे को लेकर सख्त होने के बाद तहसील प्रशासन की और से भी सख्ती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के बीच में स्थित कुशक तालाब पर भी कब्जे की नीयत से पहले कूड़ा डाला गया, उसके बाद मिट्टी का भराव कर उस कब्जे का प्रयास किया गया। रविवार को पालिका के ईओ ने तालाब के मुआयने के बाद इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी। इस पर एसडीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और तालाब की पैमाइश शुरू कर तालाब से कब्जा हटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद पालिका की जेसीबी से तालाब में भराव की मिट्टी को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी तालाब से मिट्टी निकालने का काम जारी रहा। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों व तालाब पर कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर से कब्जे का प्रयास करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान एसडीएम के अलावा नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना, विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह, लेखपाल प्रशांत कुमार सहित पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article