फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The number of patients suffering from bone and joint pain is increasing in winter

Amroha News: सर्दी में बढ़ रही हड्डी और जोड़ दर्द के मरीजों संख्या

Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from bone and joint pain is increasing in winter
अमरोहा।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही हड्डी और जोड़ दर्द के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। सर्दी में अन्य बीमारियों के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ी रही है। उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं में यह दिक्कत आम हो जाती है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिलने से ये परेशानी होती है। डॉक्टर दवा के साथ मरीजों को खानपान व बचाव की सलाह भी दे रहे हैं।
मौसम में कड़ाके की सर्दी का रुख बढ़ते ही जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के साथ साथ हड्डी व जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 823 मरीजों की ओपीडी रही। इनमें 60 मरीज हड्डी की समस्या से पीड़ित थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरवीर सिंह ने मरीजों को दवा के साथ उचित खानपान व देखरेख की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों के जोड़ों व हड्डियों में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों में होती है। जिनके घुटनों में दर्द रहता है। उठने बैठने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। बताया कि सर्दी से बचने के लिए पूरे व गर्म कपड़े पहनें। गर्म भोजन करें। बुजुर्ग कम ही घर से निकलें। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मरीजों को व्यायाम करना चाहिए और सर्दी से राहत के लिए धूप सेकनी चाहिए। इससे हड्डी रोगों से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed