{"_id":"6990be314bcb3b29d60b8934","slug":"the-number-of-buses-will-be-increased-on-the-delhi-meerut-and-bareilly-routes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157476-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली-मेरठ और बरेली रूट पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली-मेरठ और बरेली रूट पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
विज्ञापन
अमरोहा। होली को लेकर परिवहन निगम सतर्क हो गया है। होली के त्योहार पर घर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली-मेरठ, बरेली और हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। एक सप्ताह तक बनाए गए प्लान के हिसाब से बसों को चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी बसें सवारियां लेकर बस स्टैंड पर आएंगी, उन्हें तत्काल दूसरे मार्ग पर रवाना किया जाएगा। प्रत्येक त्योहार की तरह इस बार भी परिवहन निगम की ओर से प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
अमरोहा डिपो से बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था, लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई। इसके अलावा विभाग ने 25 सितंबर 2024 को आगरा के लिए एक बस के संचालन का फैसला लिया। यह बस रोजाना दोपहर ढाई चार बजे आगरा के लिए रवाना होती है जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए निर्धारित है। इसके बाद शाम को चार बजे एक बस का संचालन और किया गया है।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि दिल्ली से यात्रियों का अधिक आवागमन होने पर विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही जिले के ग्रामीणांचल पर भी बसों के फेरे जरूरत के अनुसार बढ़ाए जाएंगे। इससे परदेसियों को काफी सहूलियत मिलेगी तो वहीं इस पहल से निगम की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
इस दौरान चालक-परिचालक के साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक रहेगी। कंट्रोलरूम से लेकर अन्य तैयारियों में डिपो के जिम्मेदार जुट गए हैं। योजना के तहत चार मार्च को होली पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहेगी। उन्हें लाने-ले जाने के लिए बसों को लगातार चलाया जाएगा। एक मार्च से लेकर आठ मार्च तक बसों का लगातार संचालन होगा। लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।