फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The newly elected head will take oath today

नवनिर्वाचित प्रधान आज लेंगे शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The newly elected head will take oath today
अमरोहा। नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होगा। अधिकारियों का दावा है कि अधिक से अधिक प्रधानों को मंगलवार को शपथ दिला दी जाएगी। वहीं, जो प्रधान शपथ लेने से रह जाएंगे उन्हें बुधवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। पंचायत सचिव संबंधित गांव के प्रधान के पास पहुंचेंगे। उन्हें एक एप के माध्यम से शपथ दिलाने की औपचारिकता को पूरा कराएंगे। ग्राम प्रधानों को व्हाट्सएप के जरिए शपथ का प्रारूप को भेज दिया गया है। ऐसा पहली बार होगा कि वीडीओ संबंधित गांव के प्रधान को वर्चुअल शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में 597 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें चार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई। इसके अलावा 261 ग्राम पंचायतें संगठित नहीं हो सकी है। इसके चलते 332 ग्राम प्रधान आज शपथ लेंगे। इनके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया ब्लॉकों के वीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम शपथ ग्रहण का पर्यवेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर तीन बजे और शाम पांच बजे तक शपथ की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित गांव में पंचायत सचिव जाएंगे। वह प्रधान को मोबाइल में एक एप में लॉगिन आईडी से बीडीओ से वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके बाद प्रधान के सामने मोबाइल की स्क्रीन ऑन करेंगे। वीडीओ प्रधान को शपथ के प्रारूप को देंगे। उधर से वीडीओ शपथ पढ़ेंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान उसे दोहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed