फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants looted 3 famillies as hostages.....

हथियारों की नोक पर तीन परिवारों को बंधक बनाकर लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted 3 famillies as hostages.....
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला कालोनी में रविवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में जमकर लूटपाट की। वारदात के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरे सबसे पहले दीवार फांदकर इदरीश के घर में दाखिल हुए। हथियारों के बल पर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इदरीश के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर संदूक से बीस हजार की नकदी, दो तोले सोने के जेवर, 800 ग्राम चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद इदरीश को साथ लेकर पड़ोसी जरीफ के घर का दरवाजा खुलवाया। यहां भी परिवार को बंधक बनाकर चालीस हजार नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। अलग कमरे में रह रहे जरीफ के बेटे नफीस के कमरे से 60 हजार की नकदी व जेवरात लूटकर बदमाश एक अन्य पड़ोसी रईस के घर में घुसे गए। परिवार को बंधक बनाकर 15 हजार की नकदी, आभूषण और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों के जागने का अंदेशा होने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
कोतवाली हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि अब्दुल्ला कालोनी के जंगल में बने तीन घरों में लूट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटो सहमे रहे लुटेरों का सामना करने वाले परिवार
हसनपुर के अब्दुल्ला कालोनी गांव में तीन घरों में लूट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर (अमरोहा)। गांव अब्दुल्ला कालोनी में लुटेरों के निशाने पर आए तीनों परिवार कई घंटों तक सहमे रहे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि हथियारों की नोक पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बीच-बीच में जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

वारदात का पता चलने पर जुटे ग्रामीण लुटेरों के दुस्साहस की चर्चा करते रहे। उनका कहना था कि नकाबपोश लुटेरों ने एक-एक कर अगल-बगल के तीन घरों में वारदात की। लूट के दौरान इदरीश के हाथ रस्सी से बांध दिए थे। पड़ोसी जरीफ के घर धावा बोलते समय भी इदरीश को साथ रखा। यही नहीं इदरीश के घर के दो मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए थे, ताकि वारदात के तत्काल बाद पुलिस को सूचना न दी जा सके।
ग्रामीणों के बीच सोमवार दोपहर तक वारदात की चर्चा रही। इस बीच लुटेरों का सामना करने वाले परिवारों के सदस्य सहमे नजर आए।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed