फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The maximum temperature dropped further in the last 24 hours, leaving people shivering.

Amroha News: 24 घंटे में दो और गिरा अधिकतम पारा, कांपे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped further in the last 24 hours, leaving people shivering.
अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
अमरोहा। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम पारे में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम साफ रहने व धूप खिलने के बाद रविवार को सुबह से ही मौसम कोहरे की चादर ओढ़े रहा। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। सुबह कोहरे की वजह से कुछ दूरी का दिखना भी बंद हो गया, जिसके चलते हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दिन में वाहन लाइट जलाकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सूरज दिनभर बादलों की ओट से बाहर नहीं निकला। ठंडी हवा के झोकों से पारा और नीचे लुढ़क गया। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। शाम को ठंड का कहर और तेज हो गया। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में भी भीड़ कम रही और लोगों ने घरों में रहना ही उचित समझा।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। शनिवार को जहां धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम नौ डिग्री रहा था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहरा। इससे सर्दी का एहसास परेशान करने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed