{"_id":"67180490ca6b37a2e408f3b9","slug":"the-mandi-team-caught-a-truck-loaded-with-jaggery-running-on-fake-papers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128030-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टीम ने फर्जी कागजों पर जा रहा गुड़ से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टीम ने फर्जी कागजों पर जा रहा गुड़ से लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
अमरोहा।
मंडी समिति की टीम ने चेकिंग के दौरान गुड़ से लदा ट्रक पकड़ा। चालक ने टीम को गुमराह करते हुए बताया कि गुड़ हरियाणा के करनाल से भरा गया है। लेकिन, बाद में चालक ने गुड़ को बिजनौर जिले के हल्दौर से भरने की बात कही। प्रभारी मंडी सचिव के अनुसार व्यापारी को नोटिस जारी कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जीएसटी विभाग को भी सूचना दी गई है। उधर, मौके पर पहुंचे अमरोहा और बिजनौर के व्यापारियों ने हंगामा भी किया।
प्रभारी मंडी सचिव अरविंद कुमार टीम के साथ सोमवार रात चेकिंग पर निकले थे। उन्होंने बंबूगढ़ चौराहे पर एक ट्रक को रोका, जिसमें करीब 300 क्विंटल गुड़ लदा था। मंडी की टीम ने चालक से गुड़ के बारे में पूछा तो उसने हरियाणा के करनाल से झारखंड के देवघर जाना बताया। टीम ने कागज और रूट के बारे में चालक से जानकारी की गई तो वह सही जानकारी नहीं दे पाया। मंडी सचिव के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उसने यह गुड़ बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र से भरा है। जिसके बाद टीम ने ट्रक को मंडी में ले जाकर खड़ा कर दिया।
मंगलवार को मामले की जानकारी मिलने पर अमरोहा के गुड़ खांडसारी व्यापारी कमेटी के व्यापारी मंडी समिति में पहुंचे। कुछ देर बाद बिजनौर के चांदपुर, नूरपुर व धामपुर के व्यापारी भी आ गए। उन्होंने ट्रक में लादकर ले जाए रहे गुड़ के विरोध में हंगामा किया और विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शाम के समय डीएम से भी इस संबंध में मुलाकात की। विरोध करने वालों में अमरोहा की समिति अध्यक्ष सर्वेश भार्गव, वरुण अग्रवाल, शरद जैन, विपिन गोयल, राजेंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, ओमप्रकाश चौहान, जयप्रकाश चौहान के अलावा चांदपुर के गुड़ व्यापारी शैलेंद्र सिंह, विमल कुमार, कपिल गोयल, परवेंद्र सिंह, सुबोध अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
- ट्रक में गुड़ लादकर गलत तरीके से ले जाया रहा था। हल्दौर क्षेत्र से गुड़ भरने के बाद उसको हरियाणा के करनाल से भरना बताया गया और कागज भी वहीं के दिखाए गए। व्यापारी को नोटिस के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। - विभा श्रीवास्तव एसडीएम/ सभापति मंडी समिति