{"_id":"67a1250fdc6f6b2e5c0b7e9e","slug":"the-main-accused-named-in-the-murder-of-pradhans-maternal-uncle-surrendered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133661-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रधान के ममेरे ससुर की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रधान के ममेरे ससुर की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
प्रधान के ममेरे ससुर और सपा कार्यकर्ता इशरत अली हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नाजिम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
रहरा क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान के ममेरे ससुर इशरत अली की 20 जनवरी की दोपहर को गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में इशरत के भाई राहत अली की तहरीर पर गांव के ही पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रईस उर्फ छोटू, आकिब, नाहिद खां और क्षेत्र के ही गांव शकरगढ़ी निवासी विकार अहमद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रहरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मामले में जांच करते हुए रिहान, विकार और सलीम को गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को एसपी अमित कुमार आनंद ने हत्याकांड का खुलासा किया था।
बताया था कि जयतौली गांव निवासी नाजिम बीते पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी के चुनाव में अपनी हार का कारण इशरत अली को मानता था। इसी रंजिश में उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक नाजिम ने सलीम, सरफराज, रिहान, विकार, सलीम, कमर खां, आजम ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी आरोपी नाजिम फरार चल रहा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मुख्य आरोपी नाजिम ने अमरोहा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।