{"_id":"65762126a91f74364d098c37","slug":"the-loving-couple-took-rounds-in-the-temple-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-10142-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी जिद पर अड़े प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी जिद पर अड़े प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन
डिडौली। परिजनों द्वारा शादी की सहमति न देने से नाराज प्रेमी युगल थाने पहुंच गया। यहां पर उन्होंने हंगामा करते हुए शादी की जिद की। जिस पर पुलिस ने दोनों काे शांत करते हुए उनके परिजनों को थाने में बुलाया। परिजनों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। आखिरकार परिजनों का उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा। बाद में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान की बेटी का दो साल से पास के गांव निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने शादी करने वादा कर लिया। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने शादी कराने से इंकार कर दिया। दोनों ने परिजनों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में रविवार को प्रेमी-प्रेमिका कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को बताया कि हम दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं है।
पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दोनों से काफी देर तक वार्ता की, लेकिन वह प्रेम विवाह की जिद पर अड़े रहे। घंटों बाद प्रेमी युगल की जिद के आगे उन्होंने विवाह के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद प्रेमी जोड़े ने एक मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। उधर, सीओ विजय राणा ने बताया कि प्रेमी युगल थाने पहुंचा था। दोनों के परिजनों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद उनमें शादी पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
-- -- -