{"_id":"640b7f75262f90d066005df4","slug":"the-lateness-of-the-board-increased-the-concern-of-the-officials-jpnagar-news-c-15-1-81033-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड की लेटलतीफी ने बढ़ाई अधिकारियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड की लेटलतीफी ने बढ़ाई अधिकारियों की चिंता
Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की तैयारी चल रही है लेकिन बोर्ड की लेटलतीफी ने अफसरों की नींद उड़ा रखी है। स्थिति ये है कि बोर्ड ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि जनपद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए किस जिले में भेजा जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जिले में रखी हुई हैं। बोर्ड ने अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से होगा और जनपद में कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन चार स्कूलों में बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन के लिए आने वाली परीक्षकों को कोई कठिनाई न हो। शासन के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां मूल्यांकन से पहले ही पूरी करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। सभी केंद्रों पर उन सभी कक्षों में कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं जहां मूल्यांकन कार्य होना है। मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था ऑनलाइन ही होगी। साथ ही कॉलेज प्रधानाचार्यों को पानी, साफ-सफाई और बैठने की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं जिस केंद्र पर जिले के करीब 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को रखा गया है, वहां तैनात किए सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे नदारद थे। हालांकि इस दौरान कक्ष पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने आए विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस कर्मी चाय पीने के लिए गए होंगे।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से होगा इस संबंध में बोर्ड से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जनपद में हुई परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बोर्ड से निर्देश मिलते ही इन पुस्तिकाओं को उस जनपद में भेजा जाएगा, जहां मूल्यांकन होगा। हमारे यहां मूल्यांकन के लिए कितनी उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी ये भी अभी स्पष्ट नहीं हैं ।-विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस अमरोहा