फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The interests of Prajapati community are safe only under BJP government: Dr. Dharamvir

प्रजापति समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित : डॉ. धर्मवीर

Mon, 25 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The interests of Prajapati community are safe only under BJP government: Dr. Dharamvir
गजरौला में मिल्लते सै​फिया कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्य ​अति​थि हाजी इस्लाम
मंडी धनौरा। प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। भाजपा समाज के हर वर्ग व जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है। उनके उत्थान के लिए काम करती है।
विज्ञापन

वह धनौरा में आयोजित भगवान दक्ष प्रजापति महाराज जयंती व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान नगर में बाइक रैली भी निकाली गई। जयंती समारोह में प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग की गई।राज्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज परंपरागत रूप से भाजपा का साथ देता आया है। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले प्रजापति समाज के युवाओं में इतना रूझान नहीं था लेकिन भाजपा द्वारा प्रजापति समाज के लोगों को सत्ता में बराबर की भागेदारी दी गई। अब प्रजापति समाज के लोग अपने हक के लिए खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति ने भी सृष्टि के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। धर्मवीर प्रजापति ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। इससे पहले राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने मंत्री को एक ज्ञापन देकर नगर में प्रजापति धर्मशाला का निर्माण कराने की मांग की। नगर में प्रजापति समाज के लोगों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, शोभाराम प्रजापति, संजीव प्रजापति, नरेश कुमार, गोपाल प्रजापति, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed