फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The inspector was accused of misbehaving, and the accountant was furious.

Amroha News: दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप, भड़के लेखपाल

Tue, 07 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The inspector was accused of misbehaving, and the accountant was furious.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। डीएम के निर्देश पर शिकायत का समाधान करने गांव पहुंचे लेखपाल के साथ दरोगा ने गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे दी। इससे लेखपाल संघ में रोष है। सोमवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियो ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आठ अक्तूबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल दिनेश कुमार जिलाधिकारी संदर्भ की एक शिकायत का निस्तारण करने गांव चकनवाला मुस्तकम गए थे। उस शिकायत के समान प्रकरण में जांच के लिए थाना गजरौला से दरोगा अनिल शर्मा भी गए थे। लेखपाल संघ का आरोप है कि दरोगा ने लेखपाल को गाली देते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने लेखपाल को उसकी औकात बताते हुए काम करना सिखाने की धमकी भी दी। संघ ने दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आठ अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर विमल शर्मा, दिनेश यादव, अनुज सैनी, अमित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed