फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The hospital garden blossoms on the birth of a little angel

नन्ही परी के जन्म पर खिल उठता है अस्पताल का उपवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The hospital garden blossoms on the birth of a little angel
अमरोहा। बेटियों के प्रति जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने नई पहल शुरू की है। अस्पताल परिसर में बालिका उपवन वाटिका शुरू की हैं। यहां बेटी को जन्म देने वाली मां एक पौधा लगाती है। इतना ही नहीं चिकित्सकों ने वार्ड में देश की महिला सेलीब्रिटीज की तस्वीरें लगाई हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के तहत जिला अस्पताल में एमसीएच विंग (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर) में महिलाओं के लिए संजोया गया है। वर्षों तक सफेद दिखने वाली दीवारें गुलाबी रंग से रंगी गई हैं। एक तरफ सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, चिकित्सकों उसके साथ बेटी बचाओ को लेकर नई पहल शुरू कर दी। जिस मैदान में वर्षों तक कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था, आज वहां हरा-भरा बालिका उपवन बना दिया। अब जिला अस्पताल में बेटी को जन्म देने वाली मां से एक पौधा लगवाया जाता है। नवजात का नाम नहीं होता, इसलिए यह पौधा मां के नाम से लगाया जाता है। यह पहल इतनी आगे बढ़ गई है कि बालिका उपवन में करीब दो हजार पौधे लग चुके हैं। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर ढंग से संवार रखा है। इतना ही नहीं एमसीएच विंग अस्पताल के लेबर रूम एरिया, प्रसूति विभाग, जनरल वार्ड, बालकनी सहित तमाम अस्पताल में महिला सेलीब्रिटीज की तस्वीरें लगाई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना होता है तीन से चार बेटियों का जन्म
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सरकार का महिला सशक्तिकरण पर जोर है। बेटियां होंगी तभी महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा। कई बार बेटी पैदा होने के बाद मां-बाप मायूस हो जाते हैं। जो लोग बेटी को बोझ समझते हैं, उन लोगों के लिए यह पहल शुरू की गई है। अस्पताल में रोजाना 8 से 10 महिलाओं का प्रसव होता है, इसमें तीन से 4 बेटियां का जन्म होता है। नवजात बेटियों का नाम नहीं होता है, इसलिए मां से एक पौधा बालिका उपवन वाटिका में लगाया जाता है। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों की तस्वीरें लगाने का उद्देश्य यही है कि वह अपने बेटियों को इन सेलीब्रिटीज से कम न समझें। वह आने वाले कल की मेरीकॉम, कल्पना चावला, दीपा कर्माकार और पीवी सिंधू हैं। उन्हें पढ़ा लिखाकर काबिल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद की वजह से अस्पतालों की दीवारें करा दीं पिंक
अमरोहा। डॉ चरन सिंह ने बताया कि पिंक कलर महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसलिए एमसीएच विंग में महिला वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर से लेकर तमाम दीवारों को पिंक कराया गया है। कई कक्षों में काम चल भी रहा है। यह सब इसलिए किया गया है, अस्पताल में आने वाली महिलाएं अच्छा महसूस कर सकें।

बालिका उपवन से बढ़ रही अस्पताल की रौनक
अमरोहा। मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर के बगल में तैयार की गई बालिका उपवन वाटिका पूरे अस्पताल की रौनक बन गई है। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश तीमारदार वाटिका में घूमने पहुंचते हैं। कई बार बाहरी महिलाएं बच्चे भी यहां पहुंचकर हरे-भरे पेड़ पौधों में सेल्फी लेकर यादगार पलों को अपने फोन में कैद करते हैं।

अमरोहा जिला अस्पताल की एमसीएच विंग बिल्डिंग के लैबर रूम एरिया में लगे अभिनेत्री व खिलाड़ियों के ?

अमरोहा जिला अस्पताल की एमसीएच विंग बिल्डिंग के लैबर रूम एरिया में लगे अभिनेत्री व खिलाड़ियों के ?- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed