फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The highway will be closed for heavy vehicles from 8 am today

Amroha News: आज सुबह 8 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के लिए बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
The highway will be closed for heavy vehicles from 8 am today
अमरोहा। सावन कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। दूरदराज से आने वाले शिवभक्त ब्रजघाट से जल लेने पहुंचने लगेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिसके चलते हाईवे पर आज यानी शुक्रवार सुबह आठ बजे से भारी और मालवाहक वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरे जाएंगे। बीते सालों की तरह दिल्ली से मुरादाबाद हाईवे लेन पर कांवड़िये चलेंगे। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर यातायात रहेगा। इस लेन पर दोनों ओर की कार, रोडवेज बस व अन्य छोटे वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह की कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से 19 अगस्त तक है। कांवड़ यात्रा में मुरादाबाद बरेली, रामपुर, संभल, बदायूं और अमरोहा के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में जल लेकर गंतव्य को लौटते हैं। हाईवे पर 19 जुलाई यानी शुक्रवार सुबह 8 से 19 अगस्त की शाम 8 बजे तक बड़े वाहन प्राइवेट बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली व अन्य मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं चौथे और पांचवें सोमवार को यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह चार बजे से सोमवार की शाम 8 तक रहेगी। जबकि, प्रत्येक सोमवार शनिवार की शाम चार से सोमवार की शाम आठ बजे तक जीप, कार, पिकअप समेत सभी छोटे वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। पूरे एक महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed