फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The highway remained immersed in darkness for ten kilometers

Amroha News: दस किमी तक अंधेरे में डूबा रहा हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The highway remained immersed in darkness for ten kilometers
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दस किमी तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे अंधेरे में डूबा रहा। हाईवे को रोशन करने के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमरोहा जिले में गुजर रहे दिल्ली-लखनऊ हाईवे को रोशन करने के लिए हापुड़ और मुरादाबाद के बीच करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें 250 और 300 वाट तक की लाइट हैं, जिनको बिजली देने के लिए अलग-अलग बिजलीघर से 40 कनेक्शन किए गए। इन पर 30 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया। अंधेरा दूर कर हादसे रोकने के मकसद से लाइट लगाई गईं।
विज्ञापन


मगर, हाईवे की लाइट समय पर नहीं जल रहीं। मंगलवार रात करीब आठ बजे तक रजबपुर बाईपास से सलारपुर के सामने तक लाइट नहीं जलने के कारण अंधेरा छाया रहा। दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा में आने जाने वाले वाहन लाइट जलाकर गुजरते रहे। हाईवे पर करीब दस किमी तक लाइट नहीं जलने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर प्रतिदिन लाइट जलती हैं। मंगलवार शाम किस कारण से रोशन नहीं हो रही थीं। वह यह जांच कराएंगे। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article