फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The highway from Gajraula to Brajghat will be illuminated

Amroha News: नौ सौ लाइट से जगमग होगा गजरौला से ब्रजघाट तक हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
The highway from Gajraula to Brajghat will be illuminated
गजरौला। ब्रजघाट तक का 11 किमी लंबा हाईवे नौ सौ लाइट से जगमग होगा। इसके लिए 515 लाइट लगा दी गई हैं। चार सौ लाइट और लगाई जाएंगी। खंभे लगाए जाने का काम चल रहा है। हाईवे चौड़ीकरण का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लाइट लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष-2019 से लखनऊ-दिल्ली हाईवे को सिक्सलेन किया जा रहा है। चौड़ीकरण का काम मुरादाबाद से गजरौला तक पूर्ण हो गया। ब्रजघाट व गजरौला के बीच चौड़ीकरण का काम 30 प्रतिशत ही रह गया है। जिसे पूरा करने के लिए निर्माण कंपनी आईआरबी के कर्मचारी लगे हुए हैं। उधर, हाईवे को जगमग करने का भी काम चल रहा है। जिससे हाईवे पर अंधेरे में वाहन गुजरते समय हादसा न हो। क्योंकि, सर्दी के मौसम में कोहरा आ जाने पर थोड़ी दूर का भी दिखाई नहीं देता। कोहरे की चादर और अंधेरे में वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


हादसे रोकने और हाईवे को जगमग करने के लिए चार सो पोल पर नौ सौ लाइट लगाई जाएंगी। जिनमें निर्माण कंपनी ने 515 लाइट लगा दी हैं। चार सौ लाइट और लगाई जाएंगी। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे को जगमग करने वाली स्ट्रीट लाइटों को गजरौला व मोहम्मदाबाद बिजलीघर से बिजली दी जाएगी। इसके लिए चार कनेक्शन कराए गए हैं। हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी का दावा है कि कुछ दिन में हाईवे पर अंधेरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

निर्माण कार्य अधूरा रहने से नहीं हो पा रहा हाईवे जगमग
हाईवे चौड़ीकरण का काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि छह साल में पूरा नहीं हो सका। गजरौला से ब्रजघाट तक जगह-जगह पर काम रह गया है। कांकाठेर के सामने सर्विस रोड मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही। उसका अंडरपास निर्माणाधीन है। जिसे पूरा करने में कई महीने का वक्त लग सकता है। निर्माण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि हाईवे का अधिकांश भाग जगमग हो गया है। तीन किमी का दायरा लाइट लगाने से रह गया है। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लाइट लगाकर उसे भी जगमग कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ ही दिन में समाप्त हो जाएगा।



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed