फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The government will have to bear the brunt of the farmers' anger: Tikait

सरकार को किसानों की नाराजगी का खामियाजा भुगतना होगा : टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
The government will have to bear the brunt of the farmers' anger: Tikait
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार की नीयत में फर्क है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के साथ किए जा रहे भेदभाव का खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। वह शनिवार रात क्षेत्र के गांव फंदेड़ी और कस्बा बछरायूं में सभा को संबोधित कर रहे थे।
देशभर में किसानों को जागरूक करने निकले राकेश टिकैत ने शनिवार को मुस्लिम बहुल गांव फंदेड़ी सादात व कस्बा बछरायूं में सभाएं की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह मिल मालिकों से मिली हुई है। यदि किसान बैंकों का भुगतान करने में देरी करता है तो उस पर ब्याज देना होता है और उसकी रिकवरी जारी कर दी जाती है। लेकिन, मिल मालिक कई महीनों तक किसानों का भुगतान नहीं करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान डिजिटल करने की मांग की। उनका कहना था कि गन्ना मिल में आपूर्ति करने के साथ ही किसान के खाते में भुगतान आ जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। उनका कहना था कि चुनाव वाले साल में ही सरकार गन्ने का रेट बढ़ाती है। उन्होंने किसानों से हर समय आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर दानवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सौवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, सुभाष चीमा, सज्जाद हुसैन, अशोक प्रधान, देशराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed