फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl who disappeared 36 hours before the arrival of the procession, insisted on going with her lover

बरात आने से 36 घंटे पहले गायब हुई युवती प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girl who disappeared 36 hours before the arrival of the procession, insisted on going with her lover
गजरौला। बरात आनेसे 36 घंटेपहले गायब हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया। जहां पर उसने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। बालिग होने के कारण अदालत ने उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दी। वह सहर्ष प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्रके एक गांव निवासी युवती की बृहस्पतिवार को संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव से बरात आनी थी। जिससे 36घंटे पहले ही वह मंगलवार की रात किसी समय गायब हो गई थी। उसके गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बुधवार रात नौ बजे थाना पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। उसे जिला अस्पताल में बनाए गए सुरक्षा गृह में महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया। बकौल पुलिस कोर्ट में युवती ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। कहा कि वह बालिग है। अपना भला बुरा सब जानती है। इसलिए प्रेमी के साथ ही जाएगी। अदालत ने उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवती अपने प्रेमी संग चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed