फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl went with her lover after sedating the relatives

Amroha News: परिजनों को बेहोश कर प्रेमी के साथ गई युवती

Thu, 18 May 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The girl went with her lover after sedating the relatives
हसनपुर (अमरोहा)। युवती ने परिजनों को दूध में नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया और गैर समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इस दौरान युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। लड़के युवती से छेड़खानी करते हुए चल रहे थे। ये देख राहगीरों को शक हुआ और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती और युवकों को पकड़ लिया। जिससे पूरा किस्सा खुल गया।
विज्ञापन

मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां किसान की करीब 20 वर्षीय बेटी का गांव के ही गैर संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात को युवती ने दूध में नशे की गोलियां घोल कर माता, पिता, भाई, बहन को पिला दीं। जिसके बाद परिजन गहरी नींद में सो गए। उनकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए रात करीब 12:00 बजे युवती प्रेमी के साथ चली गई। हसनपुर में रहरा अड्डे पर युवक ने अपने दो साथियों को फोन करके बुला लिया। वह कहीं दूर जाने की योजना बना रहे थे। इस दौरान प्रेमी के दोस्तों ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका युवती ने विरोध किया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस चारों को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जबकि आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed