{"_id":"68f940b998678cdde70206b4","slug":"the-general-ward-of-the-district-hospital-is-full-35-patients-are-admitted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150179-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल, 35 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल, 35 मरीज भर्ती
Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बदलते मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ने लगी है। वहीं, दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद बढ़े प्रदूषण से भी मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल हो गया है। बुधवार को ओपीडी में बुखार और आंखों में जलन के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। हालांकि, नेत्र चिकित्सक के नहीं होने पर आंख के मरीजों को लौटना पड़ा। इन दोनों बढ़ती बीमारियों को देख कर डॉक्टर हैरान है। यही स्थिति सीएचसी की भी है, निजी अस्पतालों में भी मरीज को ड्रिप लग रही हैं।
दिवाली की छुट्टी के बाद बुधवार को सरकारी अस्पतालों में आधे दिन ओपीडी हुई। जिला अस्पताल में 334 मरीज ओपीडी में पहुंचे जिसमें सबसे ज्यादा बुखार के थे। बुखार के करीब 35 मरीज की खून की जांच कराई गई जबकि बुखार पीड़ित छह मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। किसी भी मरीज की गंभीर हालत नहीं है।
बुखार आने के बाद लोगों के पैर और हाथों में दर्द, सूजन आ रही है। बुखार आने पर मरीज को ठीक होने में पंद्रह दिन तक लग रहे हैं और इसके बाद भी दर्द पूरी तरह नहीं जा रहा है। उधर, दिवाली के बाद प्रदूषण ज्यादा बढ़ा हुआ है जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गईं। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है। सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को ऐसे 27 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिन्हें दवा दी गई है।