Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The gas shortage in the district should be resolved soon.

Amroha News: जिले में जल्द दूर की जाए गैस की किल्लत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The gas shortage in the district should be resolved soon.
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट की बैठक रजबपुर के साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान जिले में गैस की किल्लत, छुटटा पशुओं से निजात दिलाने व चार फीसदी सब्सिडी जल्द किसानों के खाते में भेजे जाने समेत कई मुददों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में पहुंचे अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और निस्तारण कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रजबपुर में भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के खाते में चार फीसदी सब्सिडी जल्द ही पहुंच जाएगी। कहा कि फूंका हुआ ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदला जाए। उन्होंने छुटटा पशुओं से निजात दिलाने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि गन्ने के ट्रांसपोर्ट किराये में जो वृद्धि की गई थी और जो पैसा चीनी मिलों द्वारा कटौती की गई है। उस पैसे को किसानों के खाते में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि रिजेक्ट प्रजाति का कॉलम खत्म किया जाए। जिलाध्यक्ष जयसुख लाल सिंह गिल ने कहा कि गांव में नालियां व सड़कें टूटी पड़ी है। इनकी मरम्मत कराई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चेतन सिंह ने कहा कि जिले में जहां भी गैस की किल्लत बनी हुई है। उसका दूर कराया जाए। इस दौरान यशवीर सिंह, चौधरी जगदीश सिंह, रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, भगवत सिंह, राजकुमार सिंह, हुकम सिंह, रामकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed