फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The gap between the police line was bridged, the distance between Bhakyu and the administration did not decrease regarding the Mahapanchayat.

पुलिस लाइन की खाई पटी, महापंचायत को लेकर भाकियू व प्रशासन की दूरी नहीं घटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The gap between the police line was bridged, the distance between Bhakyu and the administration did not decrease regarding the Mahapanchayat.
अमरोहा में किसानों के अड़ने के बाद बैकफुट पर आकर प्रशासन द्वारा पाटी गई खाई। - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। पुलिस लाइन के मैदान पर होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर भाकियू और पुलिस-प्रशासन के बीच रस्साकशी जारी है। इस बीच पुलिस लाइन पर खुदी खाई को पाट दिया गया। इसे भाकियू ने अपनी जीत बताया। वहीं पुलिस-प्रशासन का कहना है कि पुलिस लाइन के मैदान पर महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई और खाई किसने पटवा दी है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। इसके अगले ही दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी पुलिस लाइन के मैदान का मुआयना कर 17 अक्तूबर को किसान संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत का एलान कर दिया था। भाकियू नेताओं ने प्रशासन को यह भी चेतावनी दी थी कि किसानों को महापंचायत करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसके बाद से जिला प्रशासन के होश उड़े हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कई बार किसानों से वार्ता कर चुके हैं। लेकिन किसान मुख्यमंत्री की जनसभा स्थान पर महापंचायत करने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस लाइन के निर्माण के लिए प्रशासन ने नींव खुदवा दी। इस बात से किसान नेताओं में आक्रोश हो गया था। उनका आरोप है कि प्रशासन ने महापंचायत रोकने के लिए पुलिस लाइन में खाई खुदवाई है। गुरुवार को किसान नेताओं को पुलिस ऑफिस में बुलाया गया था। यहां डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने किसान नेताओं से पुलिस लाइन के मैदान में महापंचायत नहीं करने का अनुरोध किया था। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में भाकियू नेताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन द्वारा जेसीबी चलवाकर मैदान में जो खुदाई कराई गई है, पहले उसे बंद कराया जाए। खाई बंद होने तक इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार की रात पुलिस लाइन के मैदान में खुदवाई खाई को समतल करा दिया है। साथ ही तीन बड़े फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि यह भूमि पुलिस लाइन जनपद अमरोहा के लिए आरक्षित है। खाई पटने को भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी जीत बताया है। उधर, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पुलिस लाइन की खाई किसने पटवाई है, इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस लाइन की जमीन पर निजी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है।

किसानों और प्रशासन के बीच खोदी गई खाई को पटने से किसान एकता की जीत हुई है। हमने शर्त रखी थी कि खाई के पटने तक प्रशासन से कोई वार्ता नहीं होगी। लेकिन अब हम प्रशासन से वार्ता के लिए तैयार हैं। -रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष भाकियू टिकैत।

अमरोहा जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में सड़क किनारे खोदी गई नीव नुमा खाई।

अमरोहा जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में सड़क किनारे खोदी गई नीव नुमा खाई।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed