फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The first and third semester examinations of D.El.Ed will start from October 27.

Amroha News: 27 अक्तूबर से शुरू होंगी डीएलएड की पहले और तीसरे सेमेस्टर परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The first and third semester examinations of D.El.Ed will start from October 27.
अमरोहा। डीएलएड की पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा का आयोजन एक नवंबर तक होगा। परीक्षा में कुल 3183 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता व परीक्षा प्रभारी रमाशंकर ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 27 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। एक नवंबर तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में डायट सहित जिले के दूसरे विद्यालयों के 3183 छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्रा भी तैयारी में जुट गए हैं, वहीं परीक्षा फाॅर्म भी भरा जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तिथि जारी हो गई है। निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। बताया कि 27 से 29 तक पहले सेमेस्टर की परीक्षा होगी, जबकि 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में 2034 व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाों 1149 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डायट की प्राचार्य शाहीन ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय व अनुदानित कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही केंद्रों के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed