फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmer was sleeping outside the cattle shed, the bull attacked

पशुशाला के बाहर सो रहा था किसान, सांड़ ने किया हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The farmer was sleeping outside the cattle shed, the bull attacked
हसनुपर क्षेत्र के हथियाखेड़ा गांव में पशुशाला के बाहर सो रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसका उपचार करा रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। उधर, आवारा पशुओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा में सांड़ों के हमले में दो महिलाओं की मौत को 24 घंटे ही हुए कि हसनपुर क्षेत्र में सांड़ के हमले ने किसानों में दहशत पैदा कर दिया है। गांव हथियाखेड़ा निवासी किसान धरमवीर सिंह पुत्र शीशराम रोजाना की तरह शुक्रवार रात को घर के पास बनी पशुशाला के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे आवारा सांड़ ने किसान पर सोते समय हमला कर उसकी चारपाई को सींगों से पलट दिया। शोर मचाने पर मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। उन्होंने लाठी डंडों से सांड़ को दौड़ाया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीण आवारा पशुओं को लेकर दहशत में हैं।
विज्ञापन

गांव हथियाखेड़ा में पशुशाला के बाहर सोते समय सांड़ द्वारा किसान पर हमले की घटना के बाद गांव निवासी शिवदत्त, लाल सिंह, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, हरिओम सिंह, बृजपाल आदि ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा पशुओं को शीघ्र ही पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। आवारा पशुओं द्वारा फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed