{"_id":"688e750afb497149280b24fd","slug":"the-erosion-of-bah-nala-has-increased-the-concern-of-the-villagers-of-daranagar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145014-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाह नाला के कटान ने बढ़ाई दारानगर के ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाह नाला के कटान ने बढ़ाई दारानगर के ग्रामीणों की चिंता
Sun, 03 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बाह नाले के कटान ने दारानगर के ग्रामीणों के साथ ही सिंचाई विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरा भांपकर सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
अलीनगर गांव के सामने बाह नाला पार टापू में दारानगर गांव बसा है। जिसमें आने जाने के लिए दिसंबर में पैंटून पुल लगाया जाता है। जून में पैंटून पुल हटा दिया जाता है। इस बार चार जुलाई को हटाया गया। गंगा और बाह नाला में भले ही बाढ़ कम चल रही है, लेकिन नाला द्वारा इस समय खेतों की जमीन का कटान किया जा रहा है। अब तक नाला काफी कटान कर चुका है, जिससे उसकी चौड़ाई भी काफी बढ़ गई है। इससे पैंटून पुल लगाने और उसे संचालित करने में सिंचाई विभाग को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अतिरिक्त पीपे की जरूरत न पड़े, इसके लिए और नाला द्वारा किया जा रहा कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग यह प्रस्ताव तैयार कर रहा है कि दो सौ मीटर के दायरे में कटान रोकने के लिए क्या-क्या काम कराए जाएंगे, जिससे पैंटून पुल स्थल के निकट कटान रोका जा सके। अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि बाह नाला पर पैंटून पुल स्थल के निकट कटान रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।